Ghaziabad News: बीईसीआईएल रिश्वत मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर हुई सुनवाई
गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) के पूर्व अधिकारियों समेत छह आरोपियों से जुड़े कथित रिश्वत मामले में विशेष सीबीआई अदालत में गुरुवार को डिस्चार्ज अर्जी पर आंशिक बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 24 अगस्त तय की है। सीबीआई के अनुसार, ठेकेदार से काम दिलाने और लंबित भुगतान जारी कराने के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें तत्कालीन महाप्रबंधक रमित लाल पर दो लाख रुपये लेने का आरोप है। जांच के दौरान वीडियो कॉल के जरिए हुई कथित बातचीत भी सामने आई। सीबीआई ने जांच के बाद पूर्व सीएमडी जार्ज कुरुविला सहित छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। यह भी पढ़ें- नोएडा क्रिकेट स्टेडियम घोटाले में डिस्चार्ज अर्जी पर हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.