गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। टप्पेबाजों ने बुधवार सुबह आरडीसी में एक बिल्डर कंपनी के अकाउंटेंट की कार से 12 लाख रुपये नगद, लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग उड़ा लिया। एक बदमाश ने पहले कार के पास दस-दस रुपये के नोट बिखेरे और फिर अकाउंटेंट से कहा कि उसका सामान नीचे गिर गया है। जैसे ही वह नोट उठाने के लिए कार से निकला तो दूसरा बदमाश कार में रखा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित संदीप कुमार एक निजी बिल्डर कंपनी में अकाउंटेंट हैं। बुधवार सुबह करीब पौने 12 बजे वह आरडीसी स्थित एक निजी बैंक में चेक जमा करने पहुंचे थे। बैंक के बाहर कार खड़ी कर वह वाहन में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और बोला कि उनकी कार के पास कुछ सामान गिरा हुआ है। सं...