गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सीवरेज से संबंधित शिकायतों को बिना वास्तविक समाधान के एआई का इस्तेमाल नगर निगम के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार की बड़ी लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि पालम विहार और गांव बसई से संबंधित सीवरेज शिकायतों में संबंधित जूनियर इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सार्वजनिक शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सतीश कुमार मिड्ढा द्वारा दर्ज ई-समाधान शिकायत संख्या 558612, जिसमें न्यू कॉलोनी क्षेत्र में सीवरेज ओवरफ्लो और दुर्गंध की शिकायत की गई थी, को समीक्षा के लिए लिया गया।

शिकायत का निस्तारण रिकॉर्ड के अनु...