Ghaziabad News: बिजली गुल होने से सोसाइटी में पांच घंटे तक अंधेरा रहा
गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन की मिग्सन रूफ सोसाइटी में शुक्रवार शाम बिजली गुल होने से पूरी सोसाइटी तकरीबन पांच घंटे अंधेरे में डूबी रही। आरोप है कि बैकअप के लिए डीजी चलाया, लेकिन उसमें डीजल ही नहीं था और स्टॉक भी नहीं था। डीजी में भी खराबी थी। इससे गर्मी में लोग बेहद परेशान हो गए। सोसाइटी में करीब पांच हजार लोग रहे हैं। निवासियों का कहना है कि डीजी मूलभूत सुविधाओं में से एक है, लेकिन इसके लिए डीजल का होना जरूरी है। मगर सोसाइटी में प्रबंधन ने इसका कोई इंतजाम ही नहीं किया हुआ। इसकी पोल तब खुली जब शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बिजली गुल हो गई। बैकअप भी चालू नहीं हो सका। इससे पूरी सोसाइटी में अंधेरा हो गया। जांच करने पर पता चला कि डीजी में डीजल ही नहीं है। स्टॉक भी नहीं था। फिर बाद में पता चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.