Ghaziabad News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने उपकेंद्र घेरा
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने रविवार को रामलीला ग्राउंड से रामपार्क विद्युत उपकेंद्र तक पैदल मार्च कर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने रामपार्क विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर नाराजगी जताई। अवर अभियंता द्वारा उपभोक्ताओं को 15 दिन में समस्या के समाधान के आश्वासन पर लोग करीब पांच घंटे बाद लौट गए। लोनी के रामपार्क, सुधीर एक्लेव, पूजा कॉलोनी, खुराना एंक्लेव, इलायचीपुर व राजधानी एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाले उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता सुबह करीब नौ बजे रामलीला ग्राउंड पर एकत्र हुए। उपभोक्ताओं ने रामपार्क विद्युत उपकेंद्र तक पैदल मार्च कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उपभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.