Ghaziabad News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने धरना दिया
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गांव तहलेटा स्थित बिजली सब स्टेशन पर धरना दिया। आरोप है कि एक माह से ट्रांसफर नहीं बदला गया। इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। भाकियू टिकैत मेरठ मंड़ल के उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी के साथ ग्रामीण एकत्र होकर गांव तलहेटा स्थित बिजली सब स्टेशन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि बार बार लाइन फेल होने से घंटों बिजली कटौती हो रही है और लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों से निकल रही हाईटेंशन लाइन जर्जर हालत में है। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अधिशासी अभियंता का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर सेवकराम, सत्यप्रकाश, कपिल, ब्रजकिशोर, वीरेंद्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.