गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। गिरिराज क्रिकेट मैदान पर चल रहे पीपीएल सीजन वन का सेमीफाइनल बिंदास पलटन और द टायकूंस के बीच खेला गया। मैच में बिंदास पलटन ने 11 रन से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर बिंदास पलटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। विक्रांत ने 81 रन की पारी खेली। द टायकूंस के गेंदबाज कप्तान सैयद मंसूर अली रिजवी ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए द टायकूस 19.2 ओवर में 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कुमार संदीप ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। पंकज कुमार व सोनू ने 26-26 रन का योगदान दिया। बिंदास पलटन के चंदन चौधरी ने तीन विकेट लिए। मनोज और कप्तान वरुण मुदगल ने दो-दो विकेट लिए। प्लेअर ऑफ द मैच का पुरस्कार विक्रांत को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...