गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में त्योहारों के सीजन में सबसे ज्यादा बाहरी जनपदों से खपाने के लिए बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री आती है। इसी नेटवर्क को तोड़ने व इन मिलावटखोरों की कुंडली खंगालने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें अंतर्जनपदीय कारखानों व प्रतिष्ठानों की जांच में जुटी हैं। यह कार्रवाई विभाग रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मुहैया हो सके इसको लेकर कर रहा है। जैसे -जैसे त्योहार नजदीक आते है, वैसे -वैसे मिलावटखोर सक्रिय हो जाते है। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कुछ प्रतिष्ठान संचालक भी मिठाईयों समेत अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावट करने लगते है। इसको लेकर इस बार खाद्य सुरक्षा विभाग नए तरीके से कार्य कर रहा है। विभाग की कार्रवाई केवल जिले की सीमा तक सीमित नहीं...