Ghaziabad News: बालिकाओं ने 108 मीटर की रंगोली से प्रगति और विकास को दर्शाया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज चंद्रपुरी की बालिकाओं ने सेवा, सुशासन और राष्ट्र के संग विषय पर 108 मीटर की भव्य रंगोली तैयार की। प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित इस विशाल रंगोली के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वच्छ शहर के प्रति नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया गया। रंगोली में भारत की प्रगति, विकास और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाया गया है। रंगोली का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिकृति है। इसके माध्यम से राष्ट्र निर्माण और विकास के संकल्प को दर्शाने का प्रयास किया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंतिमा चौधरी ने बताया कि रंगोली सुबह 11 बजे पूरी तरह तैयार हो गई, जिसके बाद इसे आमजन और मीडिया के अवलोकन के लिए रखा गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.