Ghaziabad News: बार एसोसिएशन की आम सभा 22 अगस्त को
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। बार एसोसिएशन गाजियाबाद की ओर से 22 अगस्त को बार सभागार में अधिवक्ता की आम सभा बुलाई गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने बताया कि सभा में कोर्ट कैंपस में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति, बार की तरफ से आर्थिक रूप से अशक्त अधिवक्ता की गंभीर बीमारी में आर्थिक सहायता, बीमा के लिए प्रयास, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सभी कार्य, सदस्यता, अधिवक्ताओं के आई कार्ड और बार के बायलॉज में आम सभा से आवश्यक प्रावधान करने का अनुमोदन प्राप्त करना है। इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था और बार कोड वाहन पास जारी करने को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से आम सभा में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.