गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। बारिश के बाद शहर की निर्माणाधीन सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कीचड़ भरी सड़कों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन सवार को झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विजयनगर, प्रताप विहार, कल्लूपुरा, डासना गेट समेत करीब एक दर्जन कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य की धीमी रफ्तार के कारण बारिश में सड़कें कीचड़ तब्दील हो गई हैं। कई स्थानों पर सड़क की खुदाई के बाद निर्माण सामग्री बिखरने से रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। पैदल चलने वालों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि दोपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विजयनगर सैक्टर-9 स्थित निवासी महेश शर्मा का कहना है कि निर्माण का...