Ghaziabad News: बारिश के चलते अव्यवस्था के बीच रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालु
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। देर रात से सुबह तक हुई बारिश से ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई रामलीला मैदानों में जलभराव हो गया। वैशाली, इंदिरापुरम, कड़कड़ मॉडल और राजेंद्र नगर समेत कई स्थानों पर पानी भरने से श्रद्धालुओं और दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मैदानों में पानी जमा होने और कीचड़ फैलने से लोगों के फिसलने का खतरा बढ़ गया। आयोजकों ने रामलीला मंचन से पहले पानी निकलवाया। लेकिन गीले मैदान से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। वसुंधरा सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को हुई बारिश के कारण जलभराव हो गया। जिससे जमीन दलदली हो गई। मीडिया प्रभारी अमित किशोर ने बताया कि रामलीला मैदान से पानी पंप लगवाकर पानी निकाला गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: रामलीला मंचन में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.