गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव असदपुर नांगल में प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशत्तिकरण राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने बारात घर, स्मृति गेट और अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया। ग्रामीण काफी समय से इनकी मांग करते आ रहे थे। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल,ग्राम प्रधान जसवंत कश्यप रवि कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...