Ghaziabad News: बात न करने पर भाई की हत्या की धमकी
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शास्त्री नगर में रहने वाली महिला ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी को कृष्णा नाम का युवक लगातार फोन कर ब्लैकमेल करता था। आरोप है कि कृष्णा उनकी बेटी से कहता था कि यदि उसने उससे बात करना बंद की तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। महिला का कहना है कि 20 जुलाई को उनकी बेटी की सगाई हुई थी। आरोपी ने अगले दिन मंगेतर को धमकी दी। इस पर उसने रिश्ता तोड़ दिया। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.