Ghaziabad News: बातों में उलझाकर मोबाइल चुराया
गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में एनएच नौ पर बदमाशों के एक गिरोह ने कार में हाथ मारकर कार चालक को बातों में उलझाया और फिर डैशबोर्ड पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया। इस मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा के रहने वाले अर्नव पाठक ने शिकायत देकर बताया कि 27 अगस्त की शाम को वह नोएडा से अपने घर रामपुर जा रहे थे। रास्ते में मणिपाल अस्पताल के पास पहुंचा तो उनकी कार में किसी व्यक्ति ने पीछे से हाथ मारकर थपथपाया। तभी किसी अन्य व्यक्ति ने आगे से भी कार को थपथपाया। इसके बाद उन्होंने कार का शीशा उतारा तो एक व्यक्ति उनके पास आकर बात करने लगा। बातों में उलझाकर उसके साथी ने डैशबोर्ड पर रखा उनका मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। जाम होने के कारण वह उनका पीछा नहीं कर पाए। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.