Ghaziabad News: बातों में उलझाकर बदला डेबिट कार्ड
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र के झंडापुर में मंगलवार को युवक को एक शातिर ने बातों में उलझाकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। राजीव कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। इस दौरान एक अज्ञात युवक ने उन्हें कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर डराया। युवक ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.