गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। शहर में चल रही रामलीलाओं में रविवार को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कहीं रामेश्वरम स्थापना और अंगद-रावण संवाद ने धर्म की जीत का संदेश दिया, तो कहीं अशोक वाटिका से लंका दहन तक के दृश्यों पर जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। कहीं भरत मिलाप और शबरी मिलन के प्रसंग का मंचन हुआ, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए। घंटाघर स्थित श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी की रामलीला में रविवार को विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। रावण का विरोध करने पर निष्कासित विभीषण श्रीराम की शरण में आए तो राम ने उन्हें अपना लिया। रामेश्वरम स्थापना में श्रीराम ने समुद्र तट पर शिव पूजन कर विजय की कामना की। लक्ष्मण शक्ति लीला में मेघनाद के शक्ति...