गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार महिला और पुत्र को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है। लोनी थाना क्षेत्र की चिरोड़ी गांव निवासी आनंद ने बताया कि पत्नी दया पुत्र नीव रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बाइक पर खन्ना नगर कॉलोनी स्थित लोनी नगर पालिका में छोड़ने के लिए जा रहा था। जब पुत्र बंथला चिरोडी मार्ग पर निठौरा गेट के सामने पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रोड पर गिरने से पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं पुत्र को मामूली चोट आई। पुत्र पुलिस और पिता को सूचना देकर घायल मां को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहा...