Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स छीना
गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीन लिया। पर्स में नगदी, गहने और मोबाइल थे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वसुंधरा सेक्टर-16 प्रहलाद गढ़ी निवासी हिना परवीन ने पुलिस को बताया कि 29 जून की रात वह एक पारिवारिक कार्यक्रम से अपने पति के साथ वापस घर आ रही थी। पति ने अपनी कार अंसल प्लाजा में खड़ी की और फिर वहां से बाइक से घर जा रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। उन्होंने डायल-112 पर फोन करने के बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.