गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- Ghaziabad News: लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र के बंथला गांव में राहुल रहते है। उनकी पत्नी सरिता देवी ने बताया कि आठ नवंबर रात करीब 12 बजे पति राहुल अपने दोस्त दीपक और गोलू के साथ बाइक पर बंथला फ्लाईओवर के नीचे से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो कार में आए युवकों ने पति की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार से भोला, बंटी, राहुल नागर और उनके साथियों ने पति के साथ मारपीट की। जिसमें पति को गंभीर चोट आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकि...