गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बाइक टैक्सी चालक ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे। विरोध करने पर चालक ने युवती को डराने का प्रयास किया। सहमी युवती ने बुकिंग रद्द कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल की शाम छह बजे गौड़ बिज पार्क से टाटा स्टील तक के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी। वह अपने बताए स्थान पर पहुंची और बाइक चालक आरिस खान के नंबर पर फोन कर आने के बारे में पूछा था। चालक ने बताया था कि वह रास्ते में है और कुछ देर में पहुंच रहा है। इसके कुछ सेकेंड बाद ही उनके मोबाइल पर चालक का अश्लील मैसेज आया। जिससे वह डर गई और चालक से विरोध जताया। इसके बाद भी चालक उन्हें लगातार अश्लील मैसेज भेजता रहा। जिससे वह बुर...