गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थाना क्षेत्र के विश्वास नगर निवासी बबीता ने नंदग्राम थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी मेन सिहानी रोड पर दुकान है। 20 सितंबर को उनकी बहू मोहिनी और उसकी मां दुकान पर पहुंचीं। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से दुकान के शीशे तोड़ दिए। बाद में जान की धमकी देकर चली गईं। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...