Ghaziabad News: बहन से दोस्ती के विवाद में घर पहुंचकर मारपीट
गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। चिरंजीव विहार निवासी युवती ने बहन की सहेली और उसके दोस्त समेत परिवार के लोगों पर घर आकर गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और बाद में उसके तथा बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चिरंजीव विहार सेक्टर-नौ में रहने वाली निवासी गुनगुन के मुताबिक, 30 अगस्त को उनकी छोटी बहन विधि की उसकी सहेली परी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुनगुन ने परी से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान परी और उसके दोस्त आदित्य ने फोन पर गाली-गलौज की। इसके बाद परी, उसका दोस्त और उसके माता-पिता उनके घर पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसके और परिवार के साथ अभद्रता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.