गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने भाई के साथ लाठी डंडे व लोहे के सरिये से मारपीट की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले अजीम, आयान और साेहिल अक्सर उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं। बहन ने उनसे इस बारे में बताया तो वह आरोपियों से बात करने गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत की चेतावनी भी दी। 20 सितंबर को वह भाई के साथ कॉलोनी से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीनों ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडे व लोहे के सरिये से मारपीट की। मारपीट में भाई के सिर में भी काफी चोट आई है। लोगों के एकत्र होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त ल...