गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते में भरोसे और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का पर्व है। गाजियाबाद के सैन विहार में रहने वाले युवक ने पिता की मौत के बाद 10 साल की आयु से ही काम करना शुरू कर दिया। अपना भविष्य छोड़ पांच बहनों और मां की जिम्मेदारी संभाल ली। सैन विहार में रहने वाले गौरव ठाकुर ने भी कच्ची उम्र से परिवार की जिम्मेदारी उठाकर एक आदर्श भाई और बेटा बनने की मिशाल पेश की है। गौरव ने बहनों की सुरक्षा और परिवार की जिम्मेदारी को बचपन में ही जीवन का लक्ष्य बना लिया। वर्ष 2014 में गौरव ठाकुर के पिता सुभाष ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता के जाने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। मां सरला देवी, चार बहन आरती, गुनगुन, नेहा और लवली तथा छोटे भाई तुषार की जिम्मेदारी घर...