Ghaziabad News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, संवाददाता। भोजपुर थाना क्षेत्र में अतरौली गांव के निकट शुक्रवार देर शाम बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव तलहैटा निवासी राजेश के पुत्र सतेंद्र शुक्रवार शाम बाइक से किसी काम से हापुड़ के पिलखुवा जा रहे थे। जब वह अतरौली के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में बस आ रही थी। आरोप है कि ओवरटेक करने के चक्कर में आरोपी चालक ने सतेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्कसों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने के बाद परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.