गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद के बधिर खिलाड़ियों ने प्रदेशीय बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 11 पदक जीतकर परचम लहराया। वाराणसी में उत्तर प्रदेश राज्य बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। चारों खिलाड़ी इंग्राहम आशा बधिर विद्यालय के छात्र हैं। टीम के साथ विद्यालय के शिक्षक गणेश चंद्र प्रबंधक के रूप में वाराणसी खेल में भाग लेने गए। यह भी पढ़ें- Nawada News: खेल प्रतियोगिता प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर : डीडीसीखिलाड़ियों की उपलब्धियाँ गाजियाबाद बधिर संस्था के वाइस चेयरमैन राजीव कांबोज ने बताया कि चैंपियनशिप में मोहम्मद शयन ने डिस्कस और जैवलिन में स्वर्ण पदक व शॉटपुट में रजत पदक हासिल किया। अज...