गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। राजेंद्रनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क की बदहाली जल्द ही दूर होगी। इसे संवारने के लिए जीडीए ने कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में पार्क के अंदर छह नए नलकूप लगाए जाएंगे। इस पर करीब 23 लाख रुपये खर्च होंगे। जल्द ही काम शुरू होगा। डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क ट्रांस हिंडन के सबसे बड़े पार्कों में शामिल है। सुबह और शाम यहां बड़ी संख्या में लोग टहलने, व्यायाम करने और बच्चों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं। कई वर्षों से रखरखाव के अभाव में पार्क बदहाल होते जा रहा है। पार्क के कई हिस्सों में घास सूख गई है। गर्मियों में पेड़-पौधों को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। पार्क का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण मौजूदा पानी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी। यहां लगाए गए पुराने नलकूप जलस्तर ...