गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कौशांबी थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े युवती से चेन छीन ली। 12 नवंबर की घटना में शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। बागपत के बड़ौत क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव की मूलनिवासी शगुन तोमर वर्तमान में वैशाली में रह रही हैं। उन्होंने पुलिस बताया कि वह 12 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे डेयरी से दूध लेकर लौट रही थीं। रास्ते में सेक्टर एक व दो की पुलिया पर काली बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी चेन छीन ली। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...