गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लिंक रोड थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। नई दिल्ली के सुभाषनगर में रहने वाले मनीष कुमार साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। रात साढ़े सात बजे के बाद वह ड्यूटी खत्म कर घर के निकले थे। दिल्ली प्रेस तिराहे की ओर जाते समय बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और फोन छीनकर फरार हो गए। बदमाश वारदात के बाद साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की ओर भागे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...