Ghaziabad News: बदमाशों ने घर से जेवरात और नगदी चुराई
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव भिक्कनपुर में दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश नगदी और जेवरात चोरी करके ले गए। वारदात के समय पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही। गांव भिक्कनपुर निवासी रवि शर्मा परिवार सहित रहते है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात परिवार के लोग अपने अपने कमरे में सो गए। देर रात करीब दो बजे भाई शिवदत्त बरामदे में आए तो सभी कमरे के ताले टूटे हुए थे। रवि शर्मा ने बताया कि बदमाश दीवार फांदकर घर में आए और दस लाख रुपये कीमत से अधिक के जेवरात और दस हजार रुपये नगद चोरी करके ले गए। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.