Ghaziabad News: बजट के अभाव में अधूरा पड़ा सघन चिकित्सा केंद्र
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल परिसर में बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण छह महीने से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार को बजट आवंटित नहीं होने से इमारत की फिनिशिंग का कार्य अटका है। इसके कारण अस्पताल संचालन में प्रबंधन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमएमजी अस्पताल के परिसर में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए 100 बेड के (गहन देखभाल केंद्र) क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण 15 मार्च 2024 को शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की देखरेख में मैसर्स सुनील गर्ग एंड कंपनी बिल्डिंग का निर्माण कर रही है। आठ हजार वर्ग मीटर जमीन पर 34.97 करोड़ की लागत से बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। प्रोजेक्ट पर कुल 34.50 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। सात मंजिला बिल्डिंग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.