Ghaziabad News: बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। स्कूलों में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। माखन चोरी, महारास और बाल लीलाओं की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान कृष्ण के कर्म और प्रेम के संदेश से जोड़ा। अद्वैत पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों ने धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई। बच्चों ने कृष्ण-राधा की वेशभूषा में भजन, नृत्य और बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। पूजा-अर्चना से शुरू हुआ कार्यक्रम आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। संस्थापक अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कृति और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। इस मौके पर अंजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.