गाज़ियाबाद, अगस्त 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद के स्कूलों में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया और देशप्रेम की भावना को जागृत किया। स्कूलों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान देशप्रेम की कविताएं, नाटक मंचन और भाषण आदि भी आयोजित किए गए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूलों और कॉलेजों में बिखरे देशभक्ति के रंगस्कूलों का कार्यक्रम बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। स्कूल की छात्रा सूची, जो एक कुश्ती खिलाड़ी हैं और किंजा सैफी, जो एक बहुत अच्छी चित्रकार हैं, दोनों को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर स...