गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा विद्यालय में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों और उनकी माताओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या रेनू श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना कर किया। कार्यक्रम में श्रीनोवा प्री-स्कूल निदेशक वीना अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। बच्चों और माताओं की आकर्षक डांडिया प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और मनोरंजन का माहौल रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने अंजलि निहवाल, पारुल गुप्ता, सोनाक्षी ऐरेन, प्रियंका शिवहरे और शकुंतला को विजेता घोषित किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को दशहरा पर्व के सांस्कृतिक महत्व और सदाचार का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस...