Ghaziabad News: बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। खोड़ा स्थित उम्मीद की किरण एनजीओ ने बुधवार को जरूरतमंद बच्चों और गरीब परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। संस्था की ओर से करीब 200 परिवारों को साड़ी, कपड़े, पेन, पेंसिल, किताबें और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया गया। संस्था सचिव इरशाद ने बताया कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.