Ghaziabad News: बच्चों को डांटने के विवाद में महिला समेत तीन पर हमला
गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में बच्चों को डांटने को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला, उसके पति और जेठ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डासना देहात के इंद्रगढ़ी निवासी सोनी ने पुलिस को बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। छह अगस्त की रात करीब दस बजे वह बृहस्पति बाजार गोविंदपुरम में फल बेच रही थी। वहां कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। शोर करने से मना करने के बावजूद बच्चे नहीं माने तो उसने उन्हें डांट दिया। आरोप है कि इसी बात पर पास में डेयरी चलाने वाले व्यक्ति ने उसे बुलाया और बच्चों को डांटने का कारण पूछा। उसने बच्चों द्वारा परेशान करने का हवाला दिया तो डेयरी संचालक गाली-गलौज करने लगा और उसके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की कोशिश की। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.