गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। शहर की सोसाइटियों में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए सोसाइटी में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को फूल-गुब्बारों से सजाया गया है। कहीं, मटकी फोड़ कार्यक्रम होंगे तो कहीं सांस्कृतिक गतिविधियों के सात कृष्ण लीला का मंचन होगा। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में शुक्रवार की शाम सात बजे श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर परिसर को गुब्बारों, फूलों से सजावट की गई है। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी और विशेष रूप से सजाया गया कृष्ण जी का पालना आकर्षण का केंद्र रहेगा। निवासी स्वयं बाल गोपाल को पालने में झुलाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे। मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में गुणगा...