गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शास्त्रीनगर में तलाक और बच्ची को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक महिला ने अपने पति पर परिजनों और दो अन्य लोगों के साथ घर पहुंचकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर एच-ब्लॉक में रहने वाली मधु ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका पति कपिल राणा से तलाक को लेकर गाजियाबाद कोर्ट में विवाद चल रहा है। उनकी बच्ची को लेकर भी न्यायालय में मामला विचाराधीन है। मधु के मुताबिक, कोर्ट ने कपिल को बच्ची से मिलने के लिए घर आने से मना किया हुआ है। इसके बावजूद सात अक्तूबर को कपिल अपनी बहन लता उर्फ चारू, वेदप्रका...