Ghaziabad News: बकाया रकम मांगने पर मकान मालिक से मारपीट
गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सुभाष नगर, घूकना मोड़ निवासी पुरुषोत्तम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में कुछ लोग किराये पर रह रहे थे। दस अगस्त की शाम किरायेदारों ने मकान खाली किया। इस दौरान विजय, उसका साला दयानंद, हवलदार और हवलदार का बेटा भी मौके पर मौजूद थे। मकान खाली करने के बाद उन्होंने किरायेदारों से बकाया रकम मांगी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। चारों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.