Ghaziabad News: बकाया मांगने पर किराएदार ने की थी कारोबारी की हत्या
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने चाकू से गोदकर कारोबारी की हत्या के मामले का खुलासा किया है। कारोबारी के किरायेदार पर 16 लाख रुपये बकाया थे। रकम मांगने पर उसने अपने दो भाईयों के साथ मिलकर हत्या की। दोनों भाईयों को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इनसे दो चाकू भी बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी को पुलिस तलाश रही है। राजधानी एंक्लेव में रहने वाले विनोद गुप्ता रविवार रात दुकान बंद कर अपने किरायेदार बिलाल के साथ गए थे। सोमवार सुबह जंगल में उनका लहूलुहान शव मिला था। शरीर पर चाकू के दर्जनों निशान थे। विनोद के बेटे कार्तिक ने बिलाल, उसके भाई फरमान व गुलजार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी राम किशन ने बताया कि फरमान व गुलजार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.