Ghaziabad News: बकाया फीस मांगने पर अधिवक्ता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में बकाया फीस लेने गए अधिवक्ता को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के शाहदरा वेस्ट निवासी राजीव थंपी अधिवक्ता हैं। उन्होंने साहिल कपूर के तलाक का दो साल तक केस लड़ा था। इसमें उसके पिता गिरीश कपूर और संगीता कपूर भी आरोपी थीं। केस की ढाई लाख रुपये फीस बकाया है। 17 सितंबर को आरोपियों ने फीस देने के लिए घर बुलाया। आरोप है कि साहिल शराब के नशे में था। रुपयों को लेकर विवाद करने लगा, जिसके बाद तीनों ने उनसे मारपीट की। वह किसी तरह वहां से निकलकर भागे और पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.