गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में बंधुआ और बाल श्रम रोकने के लिए जिले में चला विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण भी होगा। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन समिति और बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की लागत से काटे गए एक प्रतिशत सेस का विवरण श्रम विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में 2165 प्रतिष्ठानों का पंजीकरण किया गया है। वहीं, 7486 श्रमिकों का पंजीकरण कर 272 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 78.69 लाख रुपये का लाभ...