Ghaziabad News: बंद पड़े फव्वारे के पानी में पनप रहे मच्छर
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन स्थित शांति चौक पर लगा फव्वारा मच्छरों की पनाहगार बन गया है। बदहाल पड़े फव्वारे में जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे लोगों को डेंगू जैसी बीमारी के होने का डर सता रहा है। स्थानीय निवासी जय दीक्षित ने बताया कि फव्वारे को छह साल पहले बनाया गया था। करीब एक साल यह ठीक चला। इसके बाद से ही यह बंद पड़ा है। इसमें जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं और दुर्गंध के कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। लोगों की मांग है कि इससे गंदे पानी को निकालकर साफ पानी से दोबारा शुरू किया जाए। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश का कहना है कि फव्वारे की सफाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.