Ghaziabad News: बंद घर से नगदी-जेवर चोरी
गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजयनगर स्थित बसंतकुंज कॉलोनी में बंद मकान से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये की नगदी और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक परिवार के साथ हल्द्वानी गया था। दो दिन बाद घर लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले तो घटना का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संजयनगर सेक्टर-23 स्थित बसंतकुंज-दो में रहने वाले हेमचंद्र जोशी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ आठ अगस्त की सुबह हल्द्वानी गए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। दस अगस्त की दोपहर करीब ढाई बजे परिवार के साथ वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। घर के अंदर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारियों और अन्य स्थानों की जांच की तो करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी के साथ सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.