गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थानाक्षेत्र में रहने वाले लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। भोजन की तलाश में पार्क, गलियों में घूम रहे बंदर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काट रहे। लोगों ने अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में रहने वाले लोकेंद्र के मुताबिक कॉलोनी स्थित पार्क, घरों की छत और गलियों में बंदरों का झुंड भोजन की तलाश में दिन भर घूमता रहता है। उन्होंने बताया कि घर के पास से दुकान से दूध लाते समय बंदर ने उन्हें काट लिया था।

बंदरों के हमले वहीं, कालोनी निवासी विक्की ने बताया कि कॉलोनी में बंदरों के हमले बढ़ गए है। बंदरों के भय से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने छत और गलियों में अकेले जाना बंद कर दिया है। लोग घरों में कैद होने को ...