गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-14 स्थित मिग्सन कियान सोसाइटी के 100 से अधिक निवासियों ने शनिवार को फ्लैटों की रजिस्ट्री की मांग को लेकर वैशाली सेक्टर-4 स्थित मिग्सन कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे निवासियों का आरोप है कि वे पिछले तीन साल से फ्लैट की रजिस्ट्री और मालिकाना हक के लिए बिल्डर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार शिकायत और बातचीत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रजिस्ट्री के साथ फ्लैटों में सीलन और रखरखाव से जुड़ी समस्याएं दूर करने की मांग भी की। वसुंधरा स्थित मिग्सन कियान सोसाइटी के निवासियों का तीन साल फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होने से शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 11 बजे 100 से अधिक निवासी वैशाली सेक्टर-4 स्...