गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर पौने चार लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के जानसठ तहसील स्थित ग्राम जंधेरी निवासी प्रवीण कुमार ने एसीपी वेव सिटी को शिकायत देकर बताया कि उनकी मुलाकात नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पैरास टिएरा सोसाइटी निवासी सूर्यकांत दीक्षित से हुई थी। दोनों के बीच वेव सिटी स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी के अर्बन होम्स प्रोजेक्ट में फ्लैट का सौदा साढ़े 18 लाख रुपये में तय हुआ था। भुगतान के बाद न तो रजिस्ट्री की गई न ही रकम वापस की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...