Ghaziabad News: फोन पर बातचीत बंद करने पर प्रेमी ने गला दबाकर की थी महिला की हत्या
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में फोन पर बातचीत बंद करने पर पूर्व किराएदार ने रस्सी से गला घोंटकर महिला की हत्या की थी। हत्यारोपी की महिला से छह माह से फोन पर बातचीत हो रही थी। मामले की जानकारी महिला के पति और हत्यारोपी की पत्नी को होने पर मकान खाली किया था। पुलिस ने हत्यारोपी को निठोरा रोड से गिरफ्तार किया है।लोनी थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले निसार की पत्नी रिजवाना की 25 जुलाई को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उनके मुताबिक मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाला फैजान उर्फ बहरा अक्सर पत्नी से मिलने आता था। पड़ोसी और बच्चों के द्वारा शिकायत करने पर उसे घर आने से मना कर दिया था। इस पर वह मकान खाली कर अशोक विहार कॉलोनी में चला गया था। उनके मुताबिक फैजान 25 जुलाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.