गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन,अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर एक युवक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गरिमा गार्डन निवासी सरफराज सैफी ने पुलिस को बताया कि 25 जून को उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जबकि वह फोन करने वाले को जानते भी नहीं हैं। फोन आने के दौरान ट्रू कॉलर फोन करने वाले का नाम आवेश बालियान लिखा आ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...